IND vs ENG 5th T20I Records At Wankhede Stadium: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 150 रनों से जीत हासिल कर वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 247/9 रन बोर्ड पर लगाए और फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 10.3 ओवर में 97 रनों पर समेट दिया. तो आइए जानते हैं कि इस मैच और टीम इंडिया की जीत में क्या-क्या रिकॉर्ड्स टूटे और कायम हुए.
टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी जीत (फुल मेंबर)
168 रन भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
150 रन भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
143 रन पाक बनाम वेस्टइंडीज, कराची, 2018
143 रन भारत बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
137 रन इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, बैसेटेरे, 2019
135 रन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जॉबबर्ग 2024.
भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर (टी20 इंटरनेशनल में)
95/1 बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जॉबबर्ग, 2018.
टी20 इंटरनेशनल में गेंदे के लिहाज से सबसे तेज शतक (फुल मेंबर)
35 गेंद डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
35 गेंद रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
37 गेंद अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
39 गेंद जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
40 गेंद संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक
13 छक्के अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
10 छक्के रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
10 छक्के संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2024
10 छक्के तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, जॉबबर्ग, 2024.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024.
अभिषेक शर्मा को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
अभिषेक शर्मा ने मुकाबले में बैटिंग करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की पारी खेली. फिर गेंदबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 1 ओवर में 3 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें…