Indian Players Born Place: भारतीय खिलाड़ी जहां देश के अलग-अलग कोनों से आते हैं, लेकिन उनका दिल केवल हिंदुस्तान के लिए धकड़ता है. भारत के अलग-अलग राज्यों के आने वाले खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं. आइए जानते हैं कि भारत की टेस्ट टीम के प्लेयर्स किन-किन राज्यों से आते हैं और किस राज्य के सबसे ज्यादा खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा हैं.
UP से सबसे ज्यादा खिलाड़ी
भारत की टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के बदोही के रहने वाले हैं. वहीं भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आगरा के रहने वाले हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाले हैं. वहीं ऋषभ पंत उत्तर प्रदेश से सटे राज्य उत्तराखंड के रहने वाले हैं.
गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के प्लेयर्स
केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा कर्नाटक से आते हैं. साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के रहने वाले हैं. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गुजरात के जामनगर से आते हैं. इनके अलावा भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से हैं.
पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के खिलाड़ी
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पंजाब के फाजिल्का नगर के रहने वाले हैं. करुण नायर राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं. शार्दुल ठाकुर महाराष्ट्र के पालघर से आते हैं. भारत की टेस्ट टीम में बिहार से केवल एक खिलाड़ी है, वो हैं आकाशदीप. भारत का ये तेज गेंजबाज सासाराम का रहने वाला है. आइए भारत की टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों से जुड़े उनके राज्यों के बारे में जानते हैं.
- यशस्वी जायसवाल- बदोही, उत्तर प्रदेश
- केएल राहुल- मंगलौर, कर्नाटक
- साई सुदर्शन- चेन्नई, तमिलनाडु
- शुभमन गिल- फाजिल्का, पंजाब
- करुण नायर- जोधपुर, राजस्थान
- रवींद्र जडेजा- जामनगर, गुजरात
- ऋषभ पंत- रुड़की, उत्तराखंड
- ध्रुव जुरेल- आगरा, उत्तर प्रदेश
- जसप्रीत बुमराह– अहमदाबाद, गुजरात
- मोहम्मद सिराज- हैदराबाद, तेलंगाना
- कुलदीप यादव- उन्नाव, उत्तर प्रदेश
- शार्दुल ठाकुर- पालघर, महाराष्ट्र
- वॉशिंगटन सुंदर- चेन्नई, तमिलनाडु
- अंशुल कंबोज- करनाल, हरियाणा
- प्रसिद्ध कृष्णा- बेंगलुरु, कर्नाटक
- आकाशदीप- सासाराम, बिहार
- अभिमन्यु ईश्वरन- देहरादून, उत्तराखंड
यह भी पढ़ें
ओवल टेस्ट में बड़े-बड़े धुरंधरों का निकला दम, फिफ्टी लगाकर चमके करुण नायर; भारत की पहली पारी 224 सिमटी