प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप चैंपियन टीम से मुलाकात की, उनकी मेज़बानी की. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. कप्तान ने इस मुलाकात में 2017 के उस पल को याद किया, जब वह पीएम मोदी से बिना ट्रॉफी के मिली थीं. स्मृति मंधाना ने कहा की पीएम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं.

भारतीय महिला खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी टीम को जीत के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री ने टीम की लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान (एस5 8328) से दिल्ली पहुंची थी. दिल्ली में प्लेयर्स को एयरपोर्ट से होटल कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया. सभी प्लेयर्स पीएम मोदी से मिलने के बाद अपने घर लौट जाएंगे.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp