बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं सुनाया है. BCCI और BCB के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बांग्लादेश के समर्थन में बयान दिया है.

क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम के अनुसार शाहिद अफरीदी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख सही है और इसके पीछे तर्कसंगत कारण भी हैं. अफरीदी ने यह भी कहा कि इस मामले पर ICC को निष्पक्षता दिखाते हुए कार्य करना चाहिए और किसी एक देश को परिस्थितियों को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. अफरीदी ने इस बात के जरिए कहीं ना कहीं भारत और BCCI पर कटाक्ष किया है.

पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने आईसीसी को यह सलाह भी दी कि बांग्लादेश के मैच दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किए जाने चाहिए, जिससे वर्ल्ड कप में भाग ले रहे सभी देशों के लिए निष्पक्षता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके.

जय शाह पर कही बड़ी बात

इस विषय पर शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ICC के चेयरमैन जय शाह क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन समर्थन और आम सहमति की कमी ने परिस्थितियों को अधिक जटिल बना दिया है. दिग्गज ऑलराउंडर के अनुसार अनिश्चितताओं से बचने के लिए आईसीसी को इस मामले पर स्पष्ट और निर्णायक रुख अपनाना होगा.

शाहिद अफरीदी का यह जहरीला बयान ऐसे समय में आया है, जब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई और बीसीबी अधिकारियों के बीच बैठक की मध्यस्थता की थी. इस बैठक में ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपनी वेन्यू बदलने की मांग पर पुनर्विचार करने के लिए मना लिया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp