भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 393 रन बनाए. भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरोन जॉर्ज  ने 106 गेंदों में 118 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. आरोन जहां संभलकर खेल रहे थे तो वहीं वैभव ने अपने अंदाज में विस्फोटक शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी की. भारत को पहला झटका वैभव के रूप में लगा, वह 26वें ओवर में 127 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 10 छक्के

वैभव ने 74 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 127 रन बनाए. 171.62 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में कप्तान ने 10 छक्के और 9 चौके जड़े. आरोन जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रन बनाए, उन्होंने 16 चौके लगाए. अंत में मुहम्मद इनान 19 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली. 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट सोनी (Ntando Sono) ने लिए, उन्होंने वैभव समेत 3 विकेट चटकाए. Jason Rowles ने 2 विकेट लिए. भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के सामने जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य रखा.

2-0 से आगे है भारत

भारतीय अंडर-19 टीम 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. पहले मैच में टीम ने 25 रनों से जीत दर्ज की, इसमें वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था. वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन दूसरे यूथ वनडे में उन्होंने 283.33 की स्ट्राइक रेट से 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 24 गेंदों में खेली उस पारी में वैभव ने 10 छक्के और 1 चौका लगाया था.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp