PSL Two New Teams Name With Price: पाकिस्तान सुपर लीग को 2 नई टीम मिल गई हैं. इन 2 टीमों को हैदराबाद और सियालकोट का नाम दिया जाएगा. 8 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस्लामाबाद स्थित जिन्ना कन्वेंशन सेंटर में 2 नई फ्रैंचाइजी के लिए ऑक्शन करवाया था. दोनों टीमों पर कुल मिलाकर 360 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए गए हैं.

अमेरिका से संचालित एविएशन और स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़ी कंपनी, FKS ने 175 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (6.2 मिलियन यूएस डॉलर) खर्च कर हैदराबाद फ्रैंचाइजी को खरीदा है. वहीं एक रियल एस्टेट फर्म OZ डेवलपर्स ने 185 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (6.55 मिलियन यूएस डॉलर) की बोली लगाकर सियालकोट फ्रैंचाइजी को खरीदा.

ऑक्शन की शुरुआत 110 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के बेस प्राइस से हुई. ये वह रकम है, जो प्रत्येक फ्रैंचाइजी को सालाना PCB को देनी होती है. इस नीलामी में 9 ग्रुप ने बोली लगाई थी. ऑक्शन से पहले मुल्तान सुल्तान के मालिक रह चुके अली तारीन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो नीलामी से अपना नाम वापस ले रहे हैं.

OZ डेवलपर्स को I2C से कड़ी टक्कर मिली. अंत में 185 करोड़ रुपये की बोली लगाकर OZ डेवलपर्स के सीईओ हमजा मजीद ने सियालकोट फ्रैंचाइजी को खरीदा. इसी के साथ सियालकोट पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास की सबसे महंगी फ्रैंचाइजी बन गई है.

2 सबसे सफल बोली लगाने वाले उम्मीदवारों को रावलपिंडी, हैदराबाद, फैसलाबाद, गिलगिट, सियालकोट और मुजफ्फराबाद में से अपनी फ्रैंचाइजी का नाम चुनना था.

मोहसिन नकवी का बड़ा एलान

नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बहुत बड़ा एलान किया था. उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट जीतने वाली पाकिस्तान टीम के लिए 9 करोड़ PKR की प्राइज मनी की घोषणा की थी. इसके अलावा उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट जीतकर आई पाक टीम के लिए भी 1.8 करोड़ की प्राइज मनी का एलान किया.

यह भी पढ़ें:

कब, कहां और किस टीवी चैनल पर लाइव आएंगे WPL 2026 के मैच? एक क्लिक में मोबाइल की डिटेल भी जानिए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp