Solar stock: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर लगातार निवेशकों के फोकस मे हैं क्योंकि कंपनी को लगातार एक के बाद एक ऑर्डर मिल रहे हैं और इसका ऑर्डर बुक मजबूत होता जा रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वारी एनर्जीज के शेयर 2,548 रुपये पर बंद हुए.

73,230 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ Waaree Energies Ltd के शेयर 27 के PE पर काम कर रहे हैं, जबकि इसके इंडस्ट्री का PE 29 है. 24 GW की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी वाली सोलर PV मॉड्यूल बनाने वाली इस कंपनी के देश व विदेश में कई सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. 

कंपनी को मिले ऑर्डर का डिटेल

Waaree Energies को 8 जनवरी, 2026 को 105 MW सोलर मॉड्यूल की डिलीवरी के लिए एक नया ऑर्डर मिला है, जिसे FY26 के अंदर पूरा किया जाना है. इस नए ऑर्डर के साथ कंपनी को भारत के यूटिलिटी-स्केल सोलर इकोसिस्टम में अपनी पोजीशन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. कंपनी को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट में किसी संबंधित पार्टी की भागीदारी या प्रमोटरों का कोई हित शामिल नहीं है. कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है कि ऑर्डर उन्हें किनसे मिला है. 

कैसा रहा दूसरी तिमाही में कारोबार?

मुंबई बेस्ड कंपनी वारी एनर्जी सोलर पैनल बनाने के साथ-साथ EPC सर्विसेज, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और रूफटॉप सिस्टम सहित इनोवेटिव सोलर सॉल्यूशन भी देती है. FY26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के 361.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.97 परसेंट की सालाना (YoY) बढ़ोतरी के साथ 842.55 करोड़ रुपये दर्ज की गई. 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई इस तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 69.69 परसेंट बढ़कर 6,065.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का ऑर्डर बुक लगभग 47000 करोड़ रुपये का है.   

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

‘खरीद लो…’ गोल्डमैन का रिलायंस पर भरोसा अटूट, Q3 के नतीजों से पहले बढ़ा दिया टारगेट प्राइस 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp