Virat Kohli Reaction On Rohit Sharma 650 International Six: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया. रोहित को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत थी जो उन्होंने वडोदरा वनडे में पूरे कर लिए. रोहित के रिकॉर्ड 650वें छक्के को देखकर विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम में बैठकर ताली बजाते दिखे. विराट ने रोहित के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने अंदाज में जश्न मनाकर उन्हें बधाई दी. रोहित 29 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. विराट और रोहित को टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते हुए लंबा समय हो गया है.दोनों ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की डुबती नैया को पार लगाया है.

रोहित ने जेमिसन के गेंद पर पूरा किया 650वां छक्का 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का सामना करते हुए, रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से एक शानदार छक्का लगाकर, अपने इंटरनेशनल करियर में 650 छक्के पूरे किए. उन्होंने एक ऐसा बड़ा मुकाम हासिल किया जो दुनिया में किसी और खिलाड़ी ने पहले नहीं किया है. इसके बाद, विराट कोहली ने दोनों हाथों को उपर उठाकर ताली बजाई और अपने साथी खिलाड़ी को बधाई दिया.

इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं एमएस धोनी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित पहले नंबर पर हैं. वे अब तक 650 छक्के जड़ चुके हैं जबकि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 398 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं जबकि कीवी टीम के ही पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल 383 सिक्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के हैं और वो इस लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp