क्रिकेट और फिल्मी जगत के 2 दिग्गज, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन एकसाथ नजर आए. दोनों को ना किसी बैट और ना ही मैदान की जरूरत पड़ी. बिना किसी संसाधन के उन्होंने हाथों से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. उनका यह वीडियो वायरल हो चला है, जिसमें दोनों खूब मस्ती करते दिखे.
अमिताभ बच्चन ने खुद सचिन के साथ इस यादगार और मजेदार लम्हे का वीडियो साझा किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्रिकेट के भगवान के साथ फिंगर क्रिकेट खेल रहा हूं.”
सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन की यह मुलाकात ISPL सीजन 3 के दौरान सूरत में हुई. सचिन तेंदुलकर यहां इसलिए मौजूद रहे, क्योंकि वो कोर कमिटी के सदस्य हैं. दूसरी ओर ‘बिग बी’ माझी मुंबई फ्रैंचाइजी के मालिक हैं. शुरुआत में दोनों बात कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों ने फिंगर क्रिकेट खेलते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया.
T 5623(i) – playing finger cricket with the God of Cricket pic.twitter.com/dmplM1RoQL
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 12, 2026
तेंदुलकर vs बच्चन, कौन जीता?
फिंगर क्रिकेट के इस मैच में कोई भी नहीं जीता. तेंदुलकर vs बच्चन का यह मुकाबला टाई रहा. दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रॉफी को आधा-आधा बांट दिया जाए. फैंस ने भी दोनों के लिए कमेन्ट सेक्शन में खूब सारा प्यार लुटाया. कई सारे फैंस ने बताया कि कैसे सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के इस वीडियो ने उन्हें बचपन की याद दिला दी.
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का तीसरा सीजन 9 जनवरी से शुरू हुआ था और यह टूर्नामेंट 6 फरवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीम खेल रही हैं. अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई ने अब तक 2 मैचों में एक जीत दर्ज की है. पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम चौथे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें:
IND vs NZ सीरीज के बीच गौतम गंभीर पर लगे ‘पक्षपात’ के आरोप, अब आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर उठे सवाल