Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 14 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,40,501 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,42,241 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
14 जनवरी की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,43,007 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 800 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,43,096 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,86,404 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 11200 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,87,990 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतें क्या चल रही हैं….
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,770 रुपए
22 कैरेट – 1,31,800 रुपए
18 कैरेट – 1,07,870 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,620 रुपए
22 कैरेट – 1,31,650 रुपए
18 कैरेट – 1,07,720 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,44,880 रुपए
22 कैरेट – 1,32,800 रुपए
18 कैरेट – 1,10,800 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,620 रुपए
22 कैरेट – 1,31,650 रुपए
18 कैरेट – 1,07,720 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,670 रुपए
22 कैरेट – 1,31,700 रुपए
18 कैरेट – 1,07,770 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,770 रुपए
22 कैरेट – 1,31,460 रुपए
18 कैरेट – 1,07,870 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,670 रुपए
22 कैरेट – 1,31,700 रुपए
18 कैरेट – 1,07,770 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,620 रुपए
22 कैरेट – 1,31,650 रुपए
18 कैरेट – 1,07,720 रुपए
सोना और चांदी के भाव रोज बदलते रहते हैं. इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपये की स्थिति और टैक्स इत्यादि जैसी बातों पर निर्भर करती हैं. इसलिए अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: Stock Market 14 January: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 102 अंक फिसला, निफ्टी भी लाल