Sikandar Raza Hit Last Ball Six Against DSG: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में पार्ल रॉयल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला मंगलवार यानी 13 जनवरी, 2026 को बोलैंड पार्क में खेला गया. जिसमें जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाया. रॉयल्स को डेविड विसे के आखिरी ओवर में छह रन और आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी. ऐसे में रजा ने धैर्य बनाए रखा और आखिर में पार्ल रॉयल्स को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई.

मार्क्रम-लिविंगस्टोन की पारी सुपर जायंट्स की काम नहीं आई

डरबन सुपर जायंट्स ने कप्तान एडेन मार्क्रम (66) के अर्धशतक और लियम लिविंगस्टोन के 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जिसे रॉयल्स ने चार विकेट पर 191 रन बना कर जीत हासिल की. रजा 27 रन बनाकर नाबाद रहे. उनसे पहले रुबिन हरमन (नाबाद 65) और डैन लॉरेंस (63) ने महत्वपूर्ण पारियां खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की.

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची पर्ल रॉयल्स 

रॉयल्स ने इस जीत से 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है और सनराइजर्स को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. रॉयल से मिली हार के बाद सुपर जायंट्स 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं, प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर 20 अंकों के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स मौजूद है. इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल की आखिरी टीम है.

पर्ल रॉयल्स के जीत के हीरो रहे रुबिन हरमन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. जिसके जवाब में पर्ल रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 36 रन 2 विकेट गंवा दी थी. इसके बाद, रुबिन हरमन और डैन लॉरेंस ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की. आखिरकार ये साझेदारी डैन लॉरेंस (63) के रूप में टूटी. लेकिन रुबिन हरमन आखिरी ओवर तक पिच पर खड़े रहे और 45 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली. जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp