टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को लेकर इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है, उनके 2 खिलाड़ियों को वीजा मिलने में परेशानी आ रही है. इसका कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जिसके सभी मैच श्रीलंका में होने हैं. ये 2 खिलाड़ी आदिल राशीद और रेहान अहमद हैं.

द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने अभी तक रेहान अहमद और आदिल राशिद को वीजा जारी नहीं किया है. रिपोर्ट के अनुसार इस देरी के कारण पाकिस्तानी मूल के ये दो खिलाड़ी श्रीलंका भी टीम के साथ नहीं जा सकेंगे, जहां श्रीलंका बनाम इंग्लैंड 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. ये साफ नहीं है कि दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के साथ कब तक जुड़ेंगे. बता दें कि राशिद अभी एसए20 और रेहान बिग बैश लीग में खेल रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आश्वस्त किया गया है कि उनके आवेदार पर कोई आपत्ति नहीं है. ब्रिटेन सरकार की मदद से प्रक्रिया जल्दी से जल्दी पूरी करने की कोशिश है. अहमद और राशिद के नहीं होने से अभी लियाम डॉसन टीम में अकेले स्पेशलिस्ट स्पिनर है.

8 फरवरी को है इंग्लैंड का पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, इंग्लैंड का पहला मैच 8 फरवरी को वानखेड़े में है. इंग्लैंड टीम ग्रुप सी में है, जिसमें बांग्लादेश, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज भी हैं. इंग्लैंड का पहला मैच नेपाल के साथ है. ग्रुप सी के सारे मैच भारत में तय हैं, लेकिन बांग्लादेश ने आईसीसी से मांग की है कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड का प्रोविजनल स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp