Fact Check Gautam Gambhir Video: टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि जब न्यूजीलैंड ने भारत को भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी. सीरीज में हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि दर्शकों ने गौतम गंभीर के लिए ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए.
वीडियो में विराट कोहली का रिएक्शन भी कैप्चर हुआ, जिसमें वह कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन इसी बीच वीडियो की सच्चाई पर सवाल खड़ा होने लगा. बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ छेड़छाड़ की गई है यानी वीडियो को एडिट किया गया है. दरअसल वीडियो तो इंदौर स्टेडियम का ही है लेकिन उसमें सुनाई दे रही ऑडिया यानी आवाज दूसरे वीडियो की है.
वीडियो दूसरा और ऑडियो दूसरी
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में सीरीज का तीसरा वनडे हारने के बाद जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उस वीडियो में पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार के बाद वायरल हुई एक वीडियो का ऑडियो जोड़ा गया. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद वायरल हुई वीडियो…
Reaction of Virat Kohli, Shubhman Gill, and other players when crowd started shouting “Gambhir Haaye Haaye” 😳 pic.twitter.com/9gH2jCdH8E
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) January 20, 2026
पिछले साल की वायरल वीडियो में भी उसी तरह के नारे सुनाई दे रहे हैं, जैसे इंदौर वनडे के बाद सामने आई वीडियो में सुनाई दिए. हालांकि इस बात की किसी पुख्ता तौर से पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो को एडिट किया गया है या नहीं. पिछले साल का वायरल वीडियो…
🚨: Angry Fans chanted “Gautam Gambhir Hay Hay” in front of Gautam Gambhir after India’s embarrassing Test series loss at Guwahati stadium. pic.twitter.com/7gq4T1lq8j
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 26, 2025
टेस्ट सीरीज में भी मिली थी करारी शिकस्त
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने सीरीज का दूसरा टेस्ट तो 408 रन के बड़े मार्जिन से गंवाया था, जो टीम के लिए रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार थी, जिसके बाद फैंस काफी गुस्सा नजर आए थे और इसी दौरान हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर ‘हाय-हाय’ के नारे लगे थे.