Litton Das On 2026 T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं, इस पर अब तक तमाम लोगों के मत आ चुके हैं. लेकिन अब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. मंगलवार (20 जनवरी) को दास ने बड़े ही खास अंदाज में बताया कि फिलहाल ताजा अपडेट क्या है.

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो अत्याचार को देखते हुए विवाद तेज हुआ, जिसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किया गया. फिर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. तो आइए जानते हैं कि अब टीम के कप्तान ने क्या कुछ कहा. 

क्या बोले लिटन दास?

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल लिटन दास से पूछा गया कि क्या आपको यकीन है कि हम वर्ल्ड कप के लिए जा रहे हैं?

इसका जवाब देते हुए लिटन दास ने कहा, “आप नहीं जानते, मैं नहीं जानता, हम एक ही पेज पर हैं. वर्ल्ड कप अभी दूर है. हमें अभी यह भी पक्का नहीं पता कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं।”

लिटन दास ने आगे कहा, “सभी बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं, लेकिन अगर हमें पता होता कि हमारे ग्रुप में कौन सी टीमें हैं या हम किस देश में खेलने जा रहे हैं, तो इससे हमें मदद मिलेगी. अब तक कोई खिलाड़ी नहीं जानता है कि हम किस देश में जा रहे हैं और हम किसके खिलाफ खेलेंगे. मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अनिश्चिचता में है. 

खिलाड़ियों से कोई अनुमति नहीं ली गई

आगे दास ने खुलासा करते बताया कि कोई अनुमति नहीं ली गई है. इसके बाद उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता लेकिन मेरे साथ कोई बातचीत नहीं हुई. जिंदगी में कई चीजें ठीक नहीं होती हैं, लेकिन आपको हालात के मुताबिक उनको अपनाना पड़ता है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp