विराट कोहली की टीम यानी दिल्ली क्रिकेट टीम से बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई. बताया गया कि पुडुचेरी में एक मैच के दौरान दिल्ली के अंडर-23 के दो खिलाड़ियों पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. यह मामला दिल्ली और जिला क्रिकेट पर बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा करता है. कथित तौर पर मामले के बाद खिलाड़ियों को टीम होटल से दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है. 

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और जिला क्रिकेट ने मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं खिलाड़ियों को दूसरे होटल में शिफ्ट किए जाने से इस बात का पता चलता है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. हालांकि गौर करने वाली बात यह भी है कि DDCA के संयुक्त सचिव अमित ग्रोवर ने इसे छेड़छाड़ नहीं बल्कि अनुशासनहीनता का मामला बताया है. 

सिर्फ गाना सुन रहे थे खिलाड़ी

अमित ग्रोवर का मानना है कि खिलाड़ी सिर्फ गाना सुन रहे थे. इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, जिसमें नाबागिल लड़की से छेड़छाड़ की बात कही गई हो. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-डी में खेल रही थी. मौजूदा वक्त में दिल्ली टीम टूर्नामेंट में आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ मुंबई में खेल रही है. 

DDCA पर की बढ़ी मुश्किल 

यह मामला DDCA के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. आरोप दिल्ली और जिली क्रिकेट एसोसिएशन के नाम को खराब कर सकता है. हालांकि जब तक जांच होकर मामला पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता है, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा. मामले के सामने आते ही खिलाड़ियों के आचरण पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में जांच के बाद क्या नतीजा निकलता है. इससे आरोपी क्रिकेटरों के करियर पर भी सवाल खड़ा हो सकता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp