भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में है. भारतीय टीम मुकाबले में जीत के साथ सीरीज समाप्त करना चाहेगी. इससे पहले बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.
अब सूर्यकुमार यादव की कप्ताना वाली टीम इंडिया पांचवां टी20 जीतकर सीरीज 4-1 से समाप्त करने की कोशिश करेगी. आखिरी टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.
संजू अब तक चारों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में संजू सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद रायपुर में हुए दूसरे टी20 में सैमसन सिर्फ 06 रन ही बना सके थे. हद तो तब हो गई, जब गुवाहटी के तीसरे मुकाबले में वह जीरो रन पर ही आउट हो गए. इसके बाद भी संजू पर भरोसा करके उन्हें चौथे टी20 में शामिल किया गया. लेकिन चौथे मैच में भी सिर्फ 24 रन ही बना सके.
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी
बताते चलें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज भारत के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी सीरीज है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय टीम शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. लेकिन टीम इंडिया को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती.
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन.