पांचवें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रनों का स्कोर बनाया. टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के लिए ईशान किशन ने सिर्फ 42 गेंद में शतक जड़ा. ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके जड़े. 

भारत के लिए ईशान किशन ने 43 गेंद में 103 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने कुल 23 छक्के और 17 चौके लगाए. न्यूजीलैंड के तीन गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन दिए. कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे महंगे रहे. उन्होंने 4 ओवर में 60 रन खर्च किए.

घर पर नहीं चला संजू सैमसन का बल्ला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह भारत के ओपनर संजू सैमसन का होम ग्राउंड है, लेकिन यहां भी सैमसन कमाल नहीं कर सके. सैमसन छह गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए. उनके साथ अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. 

भारत ने अंतिम 11 ओवर में बनाए 188 रन 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अंतिम 10 ओवर में 171 रन बनाए. ईशान ने 43 गेंद में 103 रनों की पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रनों की पारी में 4 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रनों की पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए. पावरप्ले में यानी शुरुआती 6 ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 54 रन बनाए थे. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर सिर्फ 82 रन था. तब ऐसा नहीं लग रहा था कि टीम इंडिया 200 का स्कोर भी पार करेगी, लेकिन टीम इंडिया ने अंतिम 11 ओवर में 188 रन बनाए और टी20 इंटरनेशनल में तीसरा अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp