Carlos Alcaraz Australian Open 2026 Prize Money: कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) के मेंस सिंगल फाइनल में टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया. स्पेन के 22 वर्षीय अल्कारेज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता. ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीतने पर अल्कारेज को प्राइज मनी के रूप में आईपीएल विजेता से भी ज्यादा रकम मिली.
बता दें कि खिताबी मुकाबले में अल्कारेज ने 38 साल के नोवाक जोकोविच को चार सेटों में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराया. दिग्गज को हराने के साथ अल्कारेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेनिस में राज करने के लिए आए हैं.
कार्लोस अल्कारेज को कितनी मिली रकम?
कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर कार्लोस अल्कारेज को 4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 26 करोड़ भारतीय रुपये) प्राइज मनी के तौर पर मिले.
आईपीएल रह गया पीछे
अल्कारेज की प्राइज मनी को देखकर आईपीएल पीछे छूटता नजर आया. बता दें कि आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये की रकम दी गई थी.
मैच का हाल
बात करें खिताबी मुकाबले की, तो कार्लोस अल्कारेज को पहले सेट में जोकोविच के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा. पहले सेट में हार मिलने के बाद अल्कारेज ने कमर कसी और अगले तीनों सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. लास्ट के तीन सेट में अल्कारेज ने 6-2, 6-3, 7-5 से जीत हासिल की. हालांकि अंतिम सेट में जीत हासिल करना अल्कारेज के लिए थोड़ा मुश्किल पड़ा था. लेकिन अंतत: उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया.
सबसे कम उम्र में सभी ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ अल्कारेज ने सभी चारों ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. इसके साथ 22 वर्षीय अल्कारेज चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.