पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने ICC को चिढ़ाने का प्रयास किया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश क्रिकेट टीम को निष्कासित कर चुका है, लेकिन 5 फरवरी को कोलंबो में आयोजित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने बांग्लादेश का नाम लिया. उन्होंने पकिस्तानियों और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए भाई-भाई का नारा दिया.
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने एलान किया कि वो टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में तो भाग लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा. कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा से बांग्लादेश को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के ना होने को दुखद घटना बताया.
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भाई-भाई
बांग्लादेश के बारे में सवाल पूछे जाने पर सलमान आगा ने कॉन्फ्रेंस में कहा, “बांग्लादेशी हमारे भाई हैं. हम पाकिस्तान के प्रति उनके समर्थन के आभारी हैं. बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप में ना होना दुखद है.”
दूसरी ओर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद कर चुके हैं. शरीफ ने कहा था कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना था कि उन्होंने बहुत सोच-विचार के बाद भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोगों को बांग्लादेश के साथ खड़े रहना चाहिए. आपको बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को दी जा चुकी है, वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेल जाना है. भारतीय टीम कोलंबो में उपस्थित रहेगी, लेकिन शहबाज शरीफ का रुख देखते हुए पाकिस्तान टीम के मैदान में आने की संभावना ना के बराबर है.
यह भी पढ़ें: