Jeet Adani On Mangal Seva: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले दिव्यांग महिलाओं की मदद के लिए शुरू किए गए ‘मंगल सेवा’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भय और असुरक्षा के वैवाहिक जीवन आगे नहीं बढ़ सकता, और इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है. जीत अडानी ने बताया कि इस वर्ष 500 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है.

यह कार्यक्रम विशेष रूप से नई शादीशुदा दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिसके तहत हर साल 500 महिलाओं को यह सहायता प्रदान की जाएगी. इस मौके पर दिवा शाह ने सभी का शुक्रिया किया.

कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर जीत अडानी ने 21 दिव्यांग दुल्हनों और उनके पतियों से मुलाकात की. उल्लेखनीय है कि जीत अडानी शुक्रवार, 7 फरवरी को अहमदाबाद में दिवा शाह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि जीत अडानी शुक्रवार 7 फरवरी को अहमदाबाद में दिवा शाह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. गौतम अडानी ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

पोस्ट में गौतम अडानी ने कहा कि ये अत्यंत खुशी का विषय है कि मेरे बेटे जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प के साथ कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि जीत-दिवा ने ‘मंगल सेवा’ के तहत हर साल 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया है. एक पिता के रूप में यह पहल मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है. मुझे पूरी तरह विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेक दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा.”

ये भी पढ़ें: जाते-जाते बेहिसाब कमाई करा गया साल 2025… अंबानी से लेकर अडानी, बिड़ला सबकी बढ़ी खूब दौलत





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp