मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के गेंदबाजों ने हर भारतीय को हैरानी में डाल दिया. विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया यूएसए के सामने एक-एक रन बनाने को तरसती दिखी. एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे और रन गति भी एकदम स्लो थी तो वहीं दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव चट्टान बन गए. पहले उन्होंने यूएसए के गेंदबाजों को सम्मान दिया, लेकिन अंत में अपने नेचुरल शॉट खेले और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 125 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन सूर्यकुमार ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर भारत का स्कोर 161 पहुंचा दिया. 

भारतीय मूल के खिलाड़ियों से सजी यूएसए की टीम ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया. साफ दिख रहा था कि वो पूरी तैयारी के साथ भारत जैसी मजबूत टीम के सामने उतरे हैं. भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हुए. शिवम दुबे भी खाता नहीं खोल सके. रिंकू सिंह 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए तो हार्दिक पांड्या छह गेंद में पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में ही 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया को यूएसए के गेंदबाजों ने  72 रनों पर पांचवां और 77 रनों पर छठा विकेट गंवा दिया था. सभी स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के मन में कुछ अलग ही चल रहा था. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 49 गेंद में 84 रनों की अद्भुत पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. अक्षर पटेल ने 11 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए. 

यूएसए के लिए हरमीत सिंह और शेडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी की. शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं हरमीत ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए. मोहम्मद मोहसिन ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट चटकाया.  



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp