T20 World Cup 2026 PAK vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 10 फरवरी को पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. खास बात यह है कि साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में पाकिस्तान इस मैच को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता है. इस मुकाबले से पहले नजर अमेरिका के उन खिलाड़ियों पर है जो एक बार फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

पाकिस्तान में जन्मे मोहम्मद मोहसिन

मोहम्मद मोहसिन का जन्म पाकिस्तान के मिंगोरा में हुआ था, लेकिन वह अब अमेरिका की ओर से खेलते हैं. वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने भारत के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की और कम रन देकर विकेट निकाला था. पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले ही स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है, ऐसे में मोहसिन का रोल बेहद अहम हो सकता है.

सौरभ नेत्रवल्कर

मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवल्कर अमेरिका के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं. भले ही हालिया मैच में वह थोड़े महंगे साबित हुए हों, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव काम आता है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट झटके थे. उनकी नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक लाइन-लेंथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है.

कप्तान मोनांक पटेल

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. भारतीय मूल के मोनांक ने 2024 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उनकी सबसे बड़ी ताकत शांत स्वभाव और दबाव में रन बनाना है. अगर वह एक बार क्रीज पर जम गए, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp