टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की प्रार्थना के लिए देशभर में हवन और पूजाएं हो रही है. उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत हर प्रदेश में फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गोरखपुर के शिव मंदिर में आई एक भक्त ने कहा, “आज हमने महादेव से भारत कि जीत की कामना की.” उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी एक खास पूजा की गई, इस दौरान फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए खड़े दिखे.
झारखंड में स्थित देवघर में आए एक शख्स ने कह, “मैंने महादेव से प्रार्थना करी है कि भारत 200 का स्कोर बनाए, पाकिस्तान के पूरे 10 विकेट ले लें और पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दे.” एक अन्य फैन ने कहा, “आज शिवरात्रि भी है और भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी है, इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. मैंने महादेव से प्रार्थना की है कि शाहीन अफरीदी का पत्ता काट दे और टीम इंडिया को विजयी बनाए.”
#WATCH | Deoghar, Jharkhand: On the occasion of #Mahashivratri 2026, devotees at Shree Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir in Deoghar pray for India’s victory in the T20 World Cup match against Pakistan, which is going to be held today.
Devotee Shubham Kumar Jha says, “Mahadev… pic.twitter.com/DZvuIXBMwW
— ANI (@ANI) February 15, 2026
#WATCH | Varanasi, UP: Fans perform hawan and pooja for Team India’s victory ahead of the India-Pakistan match today in the ICC T20 World Cup 2026. pic.twitter.com/ozmKD1XdVv
— ANI (@ANI) February 15, 2026
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग प्रदेशों के प्रसिद्ध मंदिरों में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की थी. बिहार में भी लोगों ने हवन करके जीत की कामना की. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने खास पूजा कर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की.
#WATCH | Bihar: Special prayers being offered in Patna for the Indian cricket team’s victory in today’s ICC T20 World Cup match against Pakistan. pic.twitter.com/uU67dQgzge
— ANI (@ANI) February 15, 2026
#WATCH | Gorakhpur, UP: On the occasion of Mahashivratri, large numbers of devotees are visiting Shiva temples to perform puja and pray for India’s victory in today’s T20 World Cup match against Pakistan.
Devotee Anshika Pathak says, “On the holy occasion of Mahashivratri, many… pic.twitter.com/d2yg3TLEcu
— ANI (@ANI) February 15, 2026
कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज (15 फरवरी) शाम को 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.