IND vs PAK Weather Report: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. यह मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि मुकाबला खेले जाने के दौरान बारिश आने की काफी अधिक संभावना है. अगर बारिश के कारण यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द हो जाता है, तो क्या इसे दोबारा करवाया जाएगा? यहां जान लीजिए इसको लेकर क्या है ICC का नियम.
सबसे पहले जान लेते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. आज कोलंबो में 96 प्रतिशत बारिश की संभावना है. खासतौर पर भारत-पाक मैच शुरू होने से ठीक पहले तेज बारिश आ सकती है. मुकाबले के दौरान भी निरंतर बारिश आने का अनुमान है.
क्या दोबारा होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
अगर आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत बानाम पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, इस मैच को दोबारा नहीं करवाया जाएगा. इस वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच या फिर सुपर-8 चरण के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है. इसलिए भारत-पाक मैच रद्द हो जाता है, तो ग्रुप A में इन दोनों टीमों का मैच नहीं खेला जाएगा.
IND-PAK मैच पर कप्तान सूर्यकुमार ने क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से पाक खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक का सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा, “अच्छा खाइए, सो जाइए, बाकी सब कल देखेंगे.” जब सूर्या से दोबारा यही सवाल पऊच गया तो उन्होंने कहा, “सारा सस्पेंस कल खत्म करते हैं, मैं इसका जवाब दे दिया है. ज्यादा जरूरी क्या है, मैच अधिक महत्वपूर्ण है इसलिए पहले मैच खेलने पर ध्यान लगाते हैं. टॉस के समय हैंडशेक होगा या नहीं, यह सब कल देखेंगे.”
यह भी पढ़ें: