Indian Team Reach Chennai For IND vs ZIM Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला बीते रविवार (22 फरवरी) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंच गई है. इस दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के गले में हाथ डाले हुए नजर आए. बता दें कि मेन ब्लू सुपर-8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. तो आइए जानते हैं कि यह भिड़ंत कब होगी. 

टीम इंडिया के चेन्नई पहुंचने का वीडियो आया

भारतीय टीम के चेन्नई पहुंचने का वीडियो सामने आया. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया. वीडियो में हार्दिक गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डाले हुए नजर आए. हार्दिक के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा. हार्दिक के पीछे टीम के बाकी खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आए. एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद खिलाड़ी टीम बस में सवार हुए. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ देविशा शेट्टी के साथ दिखाई दिए. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले की तारीख

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना काफी अहम होगा. 

सुपर-8 में टीम इंडिया ने गंवाया पहला मैच 

गौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला. मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए दुबे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 रन स्कोर किए. इसके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. इस तरह पहले मैच में मेन इन ब्लू को 76 रन से हार झेलनी पड़ी. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp