Abhishek Sharma, IND vs ZIM Super-8: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक फ्लॉप ही नजर आए हैं. शुरुआती तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले अभिषेक ने चौथे मुकाबले में खाता खोला, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. अब सवाल यह उठने लगने लगा क्या लगातार चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद अभिषेक को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा?

अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में 15 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद ऐसा प्रतीत होने लगा है कि अब अभिषेक को प्लेइंग 11 से बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच 

बता दें कि टीम इंडिया को अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी, गुरुवार को खेलना है. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए ओपनिंग पर संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं. 

संजू को अब तक टूर्नामेंट में एक मुकाबला खेलना का मौका मिला है. उन्होंने यह मैच नामीबिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 22 रन स्कोर किए थे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि संजू भी बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. लेकिन संजू की फॉर्म अभिषेक से तो ज्यादा बेहतर दिख रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होता है या नहीं. 

एक मैच हारते ही सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. अब अगर मेन इन ब्लू बाकी दो मैचों में से एक मैच भी हारती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp