Mohammad Amir On Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला फ्लॉप ही दिखा है. चार मैचों में अभिषेक ने सिर्फ 15 रन स्कोर किए हैं. शुरुआती तीन मुकाबलों में अभिषेक लगातार जीरो पर आउट हुए थे. अभिषेक की खराब फॉर्म के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर का विवादित बयान सामने आया था. आमिर ने अभिषेक को ‘स्लॉगर’ यानी ‘लप्पेबाज’ कहा था. 

अब आमिर ने अभिषेक पर एक दूसरा बयान दिया है. हालांकि इस बार आमिर के सुर बदलते हुए दिखाई दिए. आमिर ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद भारतीय बल्लेबाज को नीचा दिखाने का नहीं था. 

आमिर के सुर बदले

‘हारना मना है’ शो पर अभिषेक शर्मा के बारे में बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, “मैं गेंदबाज के नजरिए से उनके बारे में बात कर रहा था. मैं उनकी तकनीक के बारे में बात कर रहा था. लोगों को बुरा लग गया क्योंकि मैंने ‘स्लॉगर’ शब्द का इस्तेमाल किया.”

आमिर ने आगे कहा, “मेरा मतलब यह था कि उनकी तकनीक ऐसी है कि एक अच्छी टीम या अच्छे गेंदबाजों का एक समूह उन्हें फंसा सकता है. उनके बनाए 15 रनों को देखिए, उन्होंने सारे रन एक ही तरफ से बनाए. उन्होंने जो गेंदें मारीं, वे खराब गेंदें थीं. लेकिन जब रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी शुरू की, तो वह इसका फायदा नहीं उठा पाए.”

अभिषेक को दिया मैसेज

आमिर ने कहा, “एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर अगर मेरा मैसेज उन तक पहुंचता है, तो मैं उनसे कहूंगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपकी तकनीक की पोल खुल चुकी है. अगर आप थोड़ा धैर्य दिखाएं और गेंद को उसकी योग्यता के अनुसार खेलें, तो अच्छा होगा. उनके पास स्किल है लेकिन यह उस पर निर्भर करता है कि वह उसका कितना अच्छा इस्तेमाल करेगा. मैंने यह बात इसी संदर्भ में कही थी. लोगों को बुरा लग गया.”

 

यह भी पढ़ें:

शिमरन हेटमायर ने रचा इतिहास, जड़ दिया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक, मारे लगातार 5 छक्के



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp