आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गेंदबाजों पर बल्लेबाज भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले चरण के बाद अब तक कई शानदार पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन रन बनाने के मामले में तीन खिलाड़ियों ने बाकी सबको पीछे छोड़ दिया है. ये बल्लेबाज सिर्फ टीम के लिए रन नहीं बना रहे, बल्कि मैच का रुख भी अकेले बदल दे रहे हैं.

1. साहिबजादा फरहान – पाकिस्तान

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में 5 पारियों में 283 रन बनाए हैं. उनकी औसत 70.75 की है, जो बताती है कि वह कितने भरोसेमंद साबित हुए हैं. फरहान ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ा है और उनका स्ट्राइक रेट 164 से ज्यादा का है. यानी वह सिर्फ टिककर नहीं खेल रहे, बल्कि तेजी से रन भी बना रहे हैं. पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप में उनकी भूमिका बेहद अहम हो गई है.

2. शिमरॉन हेटमायर – वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर भी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 5 मैचों में 219 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा है. हेटमायर ने दो अर्धशतक लगाए हैं और कई बार टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. खास बात यह है कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं.

3. पथुम निसांका – श्रीलंका

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने भी इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 5 मैचों में 208 रन बनाए हैं, जिसमें एक शानदार शतक शामिल है. निसांका की औसत 52.00 की है और वह टीम को मजबूत शुरुआत देने में सफल रहे हैं. उनकी पारियों ने श्रीलंका को कई अहम मुकाबलों में बढ़त दिलाई है.

आगे कौन मारेगा बाजी?

टूर्नामेंट अभी जारी है और सुपर-8 के मुकाबले बाकी हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फरहान अपनी बढ़त बरकरार रख पाएंगे या हेटमायर और निसांका उन्हें पीछे छोड़ देंगे. एक बात तय है – टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रन मशीनें पूरी रफ्तार में हैं और फैंस को अभी और धमाकेदार पारियां देखने को मिल सकती हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp