ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध में भारतीय की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई. उन्होंने खुद अपने फंसने का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया. सिधु ने उस भयानक मंजर को बयां किया जो हर घंटे खराब होता जा रहा है. हालांकि अब उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं. 

बता दें कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को रोका गया, जिसके चलते कई यात्री फंस गए. बताया गया कि पीवी सिंधु करीब 8 घंटे से ज्यादा दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. 

पीवी सिंधु ने बयां किया भयानक मंजर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीवी सिंधु ने उस भयानक मंजर को बयां किया. उन्होंने बताया कि कैसे हर घंटे हालात बिगड़ते जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, “यह भयावह घटनाक्रम लगातार सामने आ रहा है और हालात हर घंटे और ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं.”

एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका

उन्होंने आगे लिखा, “कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर जहां हम छिपे हुए थे, उसके पास ही एक धमाका हुआ. मेरे कोच को तुरंत उस इलाके से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था.”

सभी सुरक्षित 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीवी सिंधु ने लिखा, “दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अधिकारियों के अथक प्रयासों के कारण हम सभी अब सुरक्षित हैं और हमें एक और ज्यादा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. हमें सुरक्षित रखने में उनके अविश्वसनीय सहयोग और निरंतर सहायता के लिए दुबई स्थित इंडियन हाई कमीशन का भी विशेष धन्यवाद. फिलहाल, हम थोड़ा आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात सामान्य होने तक उम्मीद बनाए रख रहे हैं.”

गौरतलब है इससे पहले रविवार की रात में भी पीवी सिंधु ने एक एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे वह कुछ देर में ही सबकुछ बदल गया था वह काफी डर गई थीं. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp