Hardik Pandya Lie Down With Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बैटिंग करते हुए 217 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 9 विकेट चटकाए. इस प्रदर्शन को देखकर साफ पता चल रहा है कि भारत को चैंपियन बनाने में उनका कितना बड़ा योगदान रहा. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें हार्दिक वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ बीच मैदान पर ही लेटते हुए नजर आए. 

ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या काफी गदगद दिखाई दिए थे. उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी मैदान पर नजर आ रही थीं. भारतीय ऑलराउंडर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर जीत को काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट किया. 

बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए हार्दिक 

हार्दिक का जश्न एक अलग ही राह पर चला गया. वह जीत की खुशी में इस कदर खो गए कि गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर मौजूद स्टेज पर लेट गए. हार्दिक और माहिका का स्टेज पर लेटने का वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

हार्दिक ने माहिका को दिया जीत का क्रेडिट 

बता दें कि ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को जीत का क्रेडिट दिया. भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, “जब से माहिका आई है, लाइफ में जीत ही जीत है.” बताते चलें कि हार्दिक और माहिका एक दूसरे को बीते कुछ वक्त से डेट कर रहे हैं. माहिका को अक्सर मैदान में हार्दिक को चीयर करते हुए देखा जाता है. 

10 ट्रॉफी जीतना चाहते हैं हार्दिक 

हार्दिक ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद कहा, “मेरे करियर के 10 साल और बाकी हैं और मैं 10 और आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. यह मेरा गोल है. यह थोड़ा भावुक है. भारत में वर्ल्ड कप जीतने की वजह से लोगों का उत्साह शानदार है. हमने जो प्रयास किया. मुझे कल से ही पता था कि हम चैंपियन हैं. मुझे एक ही यकीन था कि दूसरा कोई नतीजा नहीं होगा. हारने का ख्याल तो मन में आया ही नहीं था.”

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp