Yuzvendra Chahal Shared Emotional Post: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. इस जीत के साथ ही भारत इकलौती टीम बन गई है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार अपने नाम किया है. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है. हालांकि चहल इस बार वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने मैदान पर पहुंचकर अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है.

युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जीत के जश्न के दौरान शिवम दुबे और कुलदीप यादव उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. चहल ने इस वीडियो के साथ एक बेहद खूबसूरत शायरी लिखी, ‘जिंदगी में कुछ हसीन पल यूं ही गुजर जाते हैं, रह जाती हैं यादें और यार साथ रह जाते हैं.’ उनका ये पोस्ट उन गहरी यादों और अटूट दोस्ती को दर्शाती है, जो उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में पिछले कई वर्षों के दौरान कमाई है.

बता दें कि चहल उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

बीसीसीआई ने दिया खिलाड़ियों को करोड़ों का इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ इनाम का ऐलान किया है. इस विशाल राशि के बाटने को लेकर आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के सभी 15 मुख्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक को लगभग 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है, जबकि बचे 41 करोड़ रुपये मुख्य कोच, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों (सपोर्ट स्टाफ) के बीच उनके द्वारा दिए गए योगदान और उनकी भूमिका के आधार पर बाटें जाएंगे. ये राशि साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने वाली टीम को मिले 125 करोड़ रुपये के इनाम से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है.

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp