बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवार्ड्स समारोह के दौरान अर्शदीप सिंह का उनके फैन के साथ एक ऐसा मोमेंट वीडियो में रिकॉर्ड हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि 15 मार्च को बीसीसीआई ने दिल्ली में नमन अवार्ड्स का आयोजन किया, जिसमे भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स और युवा खिलाड़ी पहुंचे. बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय, जूनियर लेवल और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को सम्मानित किया. राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया.

बीसीसीआई अवार्ड्स समारोह के दौरान अर्शदीप सिंह का फैन के साथ एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जो वायरल हो रहा है. दरअसल अवार्ड्स लेकर जा रहे अर्शदीप के साथ उनके फैंस फोटो ले रहे थे, उनमें एक शख्स अर्शदीप की तस्वीर बनाकर लाया था. फैन अपनी बनाई हुई फोटो पर अर्शदीप का ऑटोग्राफ चाहता था. अर्शदीप उन्हें देखकर रुक गए और ऑटोग्राफ देने लगे. 

अर्शदीप सिंह ने ऑटोग्राफ देते हुए अपनी फोटो देखी और फैन से मजाकिया अंदाज में कहा, “इसको खाना-वाना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो, काफी कमजोर लग रहा है ये.” उनकी ये बात सुनकर फैन और वहां खड़े अन्य लोगों की भी हंस छूट गई.

अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैचों को छोड़ दें तो वह अन्य मैचों में किफायती भी रहे थे. टीम की सफलता पर बात करते हुए उन्होंने खुद पर भरोसा रखना और प्रक्रिया की बात कही.

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप ने बताया कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने कहा था कि अगले 10 सालों में हमें कम से कम 5 ट्रॉफी जितनी हैं. हम जानते थे कि उच्च स्तर का खेल खेलेंगे तो नतीजे अपने आप बेहतर आएंगे. हमनें अपने खेल पर भरोसा बनाए रखा और अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया लुक वायरल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp