Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1953 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 74751 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी भी लगभग 525 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा है. 

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

गुरुवार को एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में रहे. सभी प्रमुख सूचकांकों में नुकसान देखने को मिला. वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद जापान का निक्केई लगभग 2.5 परसेंट गिरा और टॉपिक्स में लगभग 1.8 परसेंट की गिरावट देखी गई. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2.6 परसेंट तक लुढ़क गया और कोस्डैक में भी करीब 1.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी कमजोर खुला और लगभग 1.5 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया.

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट

बुधवार, 18 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. बाजार बंद होने तक सभी प्रमुख इंडेक्स अपने निचले स्तर तक पहुंच गए. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 768.11 अंक या 1.63 परसेंट की भारी गिरावट के साथ 46225.15 पर बंद हुआ. S&P 500 में भी 1.36 परसेंट की गिरावट आई और यह 6624.70 पर बंद हुआ. वहीं, Nasdaq Composite 1.46 परसेंट गिरकर 22152.42 पर बंद हुआ. बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं. पहली वजह- अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों को 3.50-3.75 परसेंट तक स्थिर रखना और दूसरी वजह- ईरान में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 111 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल. इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं.  

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 4 परसेंट तक बढ़ गई हैं. US West Texas Intermediate (WTI) कच्चा तेल लगभग 3.1 परसेंट बढ़कर 99.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. वहीं, Brent क्रूड ऑयल लगभग 4.1 परसेंट बढ़कर 111.59 प्रति बैरल पर है.

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने? 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp