Mumbai Indians IPL Season Opener Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च, रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइड राइडर्स (KKR) के बीच है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले मुंबई के एक रिकॉर्ड ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. रिकॉर्ड को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि एमआई को 19वें सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है. 

बात दरअसल कुछ ऐसी है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 18 सीजन में से मुंबई ने 14 सीजन में अपना पहला मुकाबला गंवाया है, जिसमें 2008 का पहला सीजन भी शामिल है. पहले सीजन में मुंबई को अपने ओपनिंग मैच में आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. 

पिछले 13 सीजन से नहीं जीता ओपनिंग मैच 

बताते चलें कि आईपीएल के पिछले 13 सीजन से लगातार मुंबई ने अपने ओपनिंग मैच में हार का ही सामना किया है. टीम ने आखिरी बार किसी सीजन में अपना ओपनिंग मैच में 2012 में जीता था. इस मैच में एमआई ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में शिकस्त दी थी. 

केकेआर कोच ने भी किया रिकॉर्ड का जिक्र

कोलकाता के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी मुंबई इंडियंस के इस रिकॉर्ड का जिक्र किया. वॉटसन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा. हालांकि हम वानखेड़े में खेलेंगे, जो उनका किला है. वानखेड़े में मुंबई को हराना आसान नहीं होगा.”

मुंबई बनाम केकेआर हेड टू हेड 

मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत अपने नाम की है. दूसरी तरफ केकेआर ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 19वें सीजन में मुंबई अपने पहले मैच में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘कुत्ते को घी…’, आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp