Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हुआ.
  • गायन के साथ बिजनेस में भी रही सफल.
  • दुबई में 2002 में खोला पहला रेस्टोरेंट.
  • रेस्टोरेंट में भारतीय परंपरा और व्यंजनों को संभाला.

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 यानी आज निधन हो गया है. 92 साल की उम्र में आशा ताई ने अंतिम सांस ली. आशा भोसले लेजेंड्री सिंगर तो थी हीं, लेकिन इसके अलावा उन्हें खाना बनाने का भी बहुत शौक था. इसी शौक के चलते उन्होंने फूड बिजनेस वर्ल्ड में भी अपना कदम रखा. उनके फैंस उन्हें सिंगर के तौर पर ही जानते हैं. लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो जानते हैं कि आशा ताई एक सफल बिजनेस वुमन भी रही हैं.

आशा भोसले ने खोला थी रेस्टोरेंट
आशा भोसले एक बेहतरीन सिंगर तो थी हीं, लेकिन इसी के साथ उन्हें खाना पकाने का भी बहुत शौक था. उनके इसी शौक ने उन्हें फूड बिजनेस में उतारा. साल 2002 में आशा ताई ने दुबई में अपना पहला रेस्टोरेंट अपने ही नाम से खोला. इसके बाद कतर, अबू धाबी, बहराइन, यूके में भी उनके रेस्टोरेंट की चेन्स खोली गईं. इनकी खासियत है कि यहां पर आपको नॉर्थ वेस्टर्न भारतीय खाना खाने को मिलेगा. इन रेस्टोरेंट में आशा ताई के दिवंगत पति आरडी बर्मन की पसंद की डिशेज मेन्यू में जोड़ी गई हैं.

आशा ताई का रेस्टोरेंट में इनवॉल्वमेंट
इन रेस्टोरेंट चेन्स में आशा भोसले का 20% स्टेक है, लेकिन वो किसी अन्य सेलेब की तरह केवल नाम के लिए शेयर होल्डर नहीं थीं. बल्कि वो पूरी तरह से इसका ख्याल रखती थीं कि रेस्टोरेंट्स की ऑथेंटिसिटी बनी रहे. वो हर मौके पर यहां विजिट किया करती थीं. इसके अलावा जो भी शेफ रखे जाते थे उनकी 6 महीने तक ट्रेनिंग होती थी, जिसके बाद जब आशा जी को खाना चखाया जाता था और वो पास करती थीं तब जाकर नैकरी दी जाती थी. इतना ही नहीं उन्होंने हर रेस्टोरेंट का इंटीयर भी खुद की पसंद से करवाया है.

बिजनेस को लेकर विजन
ये बिजनेस उन्होंने केवल इन्वेस्टमेंट के लिए ही नहीं शुरू किया था. बल्कि उन्होंने इसके जरिए अपनी परंपरा और भारतीय व्यंजन की विरासत को संभाला. वो चाहती थीं कि दुनिया के हर कोने में ऑथेंटिक महाराष्ट्रियन खाना लोग चखें और महाराष्ट्र की संस्कृति को पहचानें. इस विजन के साथ उन्होंने अपना नया काम शउरू किया और देखते ही देखते ये विदेशों में पॉपुलर रेस्टोरेंट बन गया है. आशा भोसले खुद भी यहां अक्सर जाया करती थीं और हर एक चीज का ख्याल रखती थीं, अच्छे से मुआयना भी किया करती थीं.

सिंगिंग से बिजनस तक…
आशा भोसले ने गायन के साथ अपना सफर शुरू किया. उन्होंने अपनी गायिकी और मधुर आवाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता. तो वहीं उनके बिजनेस ने भारतीय परंपराओं को जिंदा रखा है. उनका जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ही नहीं बल्कि आम जन के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp