- गौतम अडानी की संपत्ति 106 अरब डॉलर तक पहुंची, 17वें स्थान पर।
- एक दिन में 59,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में वृद्धि हुई।
- अडानी समूह इंफ्रा, ऊर्जा, पोर्ट्स, सीमेंट, मीडिया में सक्रिय है।
- एलोन मस्क 647 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर।
Gautam Adani Net Worth Surge: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में हाल के दिनों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 106 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी. जिसके बाद वे दुनिया के अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर आ गए थे.
संपत्ति के मामले में गौतम अडानी ने Bill Gates को भी पीछे छोड़ दिया था. हालांकि, संपत्ति में हुई गिरावट की वजह से वे फिर इस पायदान से फिसल गए हैं. इसके बावजूद भी वे 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति रखने वाले खास क्लब में भी शामिल हो चुके हैं और दुनिया के 18वें सबसे अमीर आदमी हैं. जहां दुनिया के गिने-चुने लोग ही पहुंच पाते हैं.
एक दिन में 59,000 करोड़ की बढ़त
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, Gautam Adani की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 7.16 अरब डॉलर यानी करीब 59,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 106 अरब डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. जिससे वे दुनिया के अमीरों की सूची में 17वें पायदान पर आ गए थे.
साल 2026 में जबरदस्त उछाल
साल 2026 की बात करें तो अब तक उनकी कुल संपत्ति में करीब 21.4 अरब डॉलर, भारतीय रुपयों में करीब 2 लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है. यह तेजी इस बात का संकेत है कि अडानी ग्रुप के शेयरों और उसके कारोबार पर निवेशकों का भरोसा लगातार बना हुआ हैं.
अलग-अलग सेक्टरों से आती हैं कमाई
Gautam Adani की कमाई कई सेक्टर में फैले कारोबार के जरिए होती है. अडानी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ग्रीन और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स, पोर्ट्स, सीमेंट, डेटा सेंटर और मीडिया जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में एक्टिव हैं. इन सभी बिजनेस में लगातार ग्रोथ और ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी हैं.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं मस्क
Elon Musk इस वक्त 647 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ में हाल ही में 1.85 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ा उनका कारोबार लगातार उन्हें नंबर एक की कुर्सी पर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें:
221 करोड़ का बंगला! मुंबई के पॉश इलाके में हुई साल की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील