कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. इस सीजन यह केकेआर की तीसरी जीत है. लगातार पांच हार के बाद केकेआर ने जीत की हैट्रिक लगाई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 165 रन बनाए थे. हालांकि, एक समय उनका स्कोर एक विकेट पर 105 रन था, लेकिन ट्रेविस हेड के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. हैदराबाद ने 60 रनों के भीतर अंतिम 9 विकेट गंवाए. इसके बाद कोलकाता ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत की. 6 ओवर में ही केकेआर ने एक विकेट पर 71 रन बनाकर अपनी जीत पक्की कर ली थी. 166 के लक्ष्य को केकेआर ने 19वें ओवर में हासिल किया. केकेआर के लिए फिन एलन ने 13 गेंद में 29, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंद में 43 और अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंद में 59 रन बनाए. अंत में रिंकू सिंह 11 गेंद में 22 और कैमरून ग्रीन तीन गेंद में तीन रनों पर नाबाद लौटे. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp