मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है. इस प्रदर्शन के बाद एमआई एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन सकती हैं. यहां से मुंबई का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तो लगभग नामुमकिन हो गया है. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी छुट्टी लगभग तय है. 

1- ट्रेंट बोल्ट 

लिस्ट में सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का है. बोल्ट मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए 12.50 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ खेल रहे हैं. हालांकि उनका प्रदर्शन काफी औसत देखने को मिला है. बोल्ट ने सीजन में 5 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 5 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. 

2- दीपक चाहर 

दीपक चाहर को मुंबई ने 19वें सीजन के लिए 9.25 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. हालांकि उनका प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला है. दीपक ने सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए 3 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए दीपक ने सिर्फ 1 विकेट लिया है. इसके साथ उन्होंने काफी रन भी खर्च किए हैं. दीपक की इकॉनमी 13.38 की रही है. ऐसे में मुंबई उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. 

3- शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 2 करोड़ रुपये की कीमत पर खेल रहे हैं. मुंबई ने शार्दुल को ट्रेड के जरिए अपना हिस्सा बनाया था. पिछले सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे. सीजन में उन्होंने 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 31.66 की औसत से 6 विकेट लिए हैं. वहीं 2 पारियों में बैटिंग करते हुए शार्दुल ने सिर्फ 14 रन बनाए. वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जिसके चलते उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. 

 

यह भी पढे़ं: मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp