भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट 06 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए दुखभरी खबर सामने आई. दरअसल टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के खेलने पर खतरा मंडराने लगा है. जसप्रीत बुमराह को टेस्ट के लिए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है. ऐसे में सारी जिम्मेदारी सिराज पर ही है. 

हालांकि अब सिराज के बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिराज टीम के साथ चंडीगढ़ तो पहुंच चुके हैं, लेकिन वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. अगले 2 दिनों में उनकी फिटनेस और वर्कलोड को लेकर फैसला किया जाएगा. सिराज पिछले 2 महीनों से लगातार आईपीएल में खेल रहे थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनको लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेगा. 

सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए सीजन के सारे मैच खेले. फाइनल सहित गुजरात ने कुल 17 मुकाबले खेले, सभी मैचों में सिराज टीम का हिस्सा रहे. अब देखना दिलचस्प होगा कि सिराज को लेकर क्या फैसला लिया जाता है. 

सिराज के बाहर होने से बाकी गेंदबाजों के खेलने की बढ़ेगी उम्मीद 

अगर सिराज मुकाबला नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह टीम में आकिब नबी को जोड़ा जा सकता है. नबी नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ हैं. वहीं सिराज की गैरमौजूदगी में गुरनूर बरार को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है. आकिब नबी भी डेब्यू वाले खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. 

आकिब नबी ने रणजी के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट चटकाए थे. इसके बाद माना जा रहा था कि आकिब को टेस्ट टीम में जगह मिलनी तय है. हालांकि उन्हें स्क्वॉड का हिस्सा तो नहीं बनाया गया, लेकिन वह नेट बॉलर के रूप में जरूर टीम के साथ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर सिराज की गैरमौजूदगी में किस गेंदबाज की किस्मत चमकती है.

 

यह भी पढ़ें: सू्र्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp