इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में बुधवार, 17 जून से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, जिसके बाद नाइट क्लब विवाद हुआ, जिसमें बेन स्टोक्स को और गस एटकिंसन की छुट्टी कर दी गई. अब इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव हुए हैं. मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है. 

लंदन में 17 जून से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है. काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दोहरा शतक लगाने के बाद 23 साल के जॉर्डन कॉक्स इंग्लैंड की टीम में शामिल हुए हैं. वहीं 12 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले सोनी बेकर ऑस्ट्रेलिया में ‘लायंस’ के लिए खेल चुके हैं. 

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था. इसके बावजूद मेजबान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं. चार साल से ज्यादा समय के बाद मैट फिशर अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने के लिए वापस आ गए हैं. 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में ये बड़े बदलाव बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के मिड-नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के बाद उन्हें बाहर किए जाने के कारण हुए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट टीम में सात विकेट हासिल करने वाले ओली रॉबिन्सन दाहिने घुटने में दर्द के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. इनके अलावा, शोएब बशीर भी टीम से बाहर हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने स्पेशलिस्ट स्पिनर को न खिलाने का फैसला किया है. स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में जो रूट कप्तानी करेंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव

बेन स्टोक्स OUT, जॉर्डन कॉक्स IN
रॉबिन्सन OUT, सनी बेकर IN
गस एटकिंसन OUT, जोफ्रा आर्चर IN
जेमी स्मिथ OUT, जेम्स रेव IN
शोएब बशीर OUT, फिशर IN

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेम्स रेव (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp