जब वनडे टीम में खेलने की बात आती है, तब यशस्वी जायसवाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होते हैं. कप्तान शुभमन गिल ने भी यह बात स्वीकारी है. जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाकर जायसवाल ने इतिहास रच दिया है.
यशस्वी जायसवाल सबसे कम पारी खेलकर वनडे करियर में पहले 2 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा अपने करियर की छठी पारी में किया. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ दिया है.
सबसे तेज 2 शतक
वनडे करियर में सबसे तेज 2 शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अब यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ गया है. उन्होंने अपनी छठी वनडे पारी में यह कमाल किया. उनसे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 7 पारियों में 2 शतक लगाए थे. केदार जाधव भी इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्होंने 9 पारियों में पहले दो शतक लगाए थे.
विराट कोहली और शुभमन गिल इस सूची में काफी पीछे हैं. विराट ने 17वीं पारी में अपना दूसरा वनडे शतक लगाया था, जबकि गिल ने 18वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था.
- 6 पारी – यशस्वी जायसवाल
- 7 पारी – शिखर धवन
- 9 पारी – केदार जाधव
- 17 पारी – विराट कोहली
- 18 पारी – शुभमन गिल
यशस्वी जायसवाल ने अब तक अपने 6 मैचों के छोटे से वनडे करियर में दो शतकीय पारी समेत 285 रन बना लिए हैं. वनडे मैचों में उनका औसत 71.25 का है जायसवाल उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक शतक जरूर लगाया हो.
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बना पाई थी. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का सबसे पहला शतक लगाकर इतिहास रचा. जवाब में टीम इंडिया ने 28.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल ने 110 रन बनाए और रोहित शर्मा ने 79 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया में रोहित शर्मा के भविष्य पर बोले कप्तान शुभमन गिल, कहा – यह सिरदर्द…
क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब