पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके IPS पिता शैलेश सिंह (Shailesh Singh) पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई. मामला कुक के खाना अच्छा न बनाने के लेकर सामने आया. 

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के परिवार को विपेंद्र के जरिए बनाया गया खाना पसंद नहीं आया. खाना नहीं पसंद आने के चलते शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. उसका फोन जब्त किया गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती काम करवाया. 

सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए कुक विपेंद्र ने खुद को कमरे लॉक कर लिया. लेकिन कैसे भी करके क्रिकेटर के परिवार ने कमरा खोल लिया और उसके साथ मारपीट की. कुक के शरीर और चेहरे पर चोट लगी. वहीं जब्त किए गए फोन को भी वापस नहीं किया. 

शुरुआत से ही बनाया काम का दबाव 

कुक ने बताया कि उसे एक जानने वाले व्यक्ति के जरिए रीवा से भोपाल बुलाया और बताया गया कि शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने का काम है. इस काम के जरिए उसे आगे चलकर सरकार नौकरी मिलने में भी मदद होगी. कुक के काम के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी. 

लेकिन काम शुरू करने के कुछ घंटो बाद ही, लगातार काम का दबाव बनाया जाने लगा. विपेंद्र ने बताया कि घर पर पहले से काम कर रहे कुक को भी गालियां दी जा रही थीं. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है. आगे की कर्रवाई जांच के बाद की जाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp