श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम के साथ अभी तक कुछ अच्छा नहीं हुआ, 4 मैचों के बाद भी टीम अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है. अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए, जिन्हें शुरूआती 4 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार के कारणों पर बात करते हुए कहा कि टी20 वर्ल्ड कप और इससे पहले भारतीय टीम हार नहीं रही थी और अब जीत नहीं रही. उनके अनुसार भारत 16वें और 17वें ओवर में पिछड़ी, जब 39 रन गए.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार के कारणों पर बात करते हुए उन 2 ओवरों को जिम्मेदार बताया, जिसमें कुल 56 रन गए. अर्शदीप सिंह ने बेशक पहले ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, लेकिन अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने 27 रन लुटाए. शुरूआती झटकों के बाद हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. इसके बाद जब 24 गेंदों में 49 रन चाहिए थे, रवि बिश्नोई ने 17 ओवरों में 29 रन लुटाए और मैच उनकी झोली में डाल दिया.

2 ओवर में 56 रन

आकाश चोपड़ा ने कहा, “2 ओवरों में 56 रन, मैच तो वहीं खत्म हो जाता है न फिर क्योंकि आपके पास 225 रन नहीं है डिफेंड करने के लिए, जितने हैं उतने हो रहे हैं. एक समय जब 58 रन चाहिए थे, भारत ने मैच पकड़ लिया था लेकिन उसके बाद जैकब बेथेल, रवि बिश्नोई का वो ओवर और मैच खत्म.”

यह भी पढ़ें- डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं

उन्होंने आगे कहा, “टी20 वर्ल्ड कप तक और उससे भी पहले हम एक भी मैच नहीं हार रहे थे और अब एक भी मैच जीत नहीं रहे. लगातार 3 मैच हार चुके हैं, अभी भी वर्ल्ड कप के बाद हम अपनी पहली जीत की तलाश में है.”

यह भी पढ़ें- 39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 7 जुलाई को है. अगर भारत वो मैच हार गया तो फिर श्रेयस अय्यर एंड टीम की सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी. फिर अन्य 2 मैच जीतकर टीम इंडिया सिर्फ सीरीज ही ड्रा कर पाएगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp