Rupee Rise Against US Dollar: फरवरी से शुरू हुई यूएस और ईराप के बीच की जंग, जिस पर कुछ दिन पहले 60 दिनों का युद्धविराम लगा था, व अब दोबारा से शुरू हो गया है. युद्धविराम के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी लेकिन अब एक बार फिर से जंग शुरू होने से तनाव बढ़ गया है. इसी बीच जहां एक तरफ कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय रुपये ने अपना दबदबा बनाया है.

रुपया हुआ मजबूत
दोबारा युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती आई है. इसी बीच गुरुवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत होकर 95.47 पर बंद हुआ. हालांकि दिन की शुरुआत रुपये के लिए कमजोर रही. रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 4 पैसे कमजोर था.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

उतार- चढ़ाव रहा जारी
कारोबार के दौरान ये 95.28 से 95.58 के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा और आखिर में 95.47 पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार को रुपया 52 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 95.48 पर बंद हुआ था. इसे लेकर एनालिस्ट का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संभावित हस्तक्षेप और सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर बेचने से रुपये को सहारा मिला है. हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और डॉलर की मजबूती अभी भी रुपये पर दबाव बनाए हुए हैं.

इस बीच, दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.01% बढ़कर 100.77 पर पहुंच गया. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.46% बढ़कर 78.40 डॉलर प्रति बैरल के करीब रही. घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 238.22 अंक चढ़कर 76,741.82 पर और निफ्टी 80.75 अंक बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp