संजू सैमसन ने भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया, उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. हालांकि आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में असफल होने के बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया, जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम में भी नहीं चुना गया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए पिछले कुछ दिन उतार-चढ़ाव भरे रहे. अब खबर आई कि वह केरल क्रिकेट लीग में भी नहीं खेलेंगे.

संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण (KCL 2026) में नहीं खेलेंगे. खबर के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में होने वाले ऑक्शन में संजू ने अपना नाम नहीं दिया है. बता दें कि ऑक्शन में कुल 156 प्लेयर्स पर बोली लगेगी, लेकिन इसमें संजू का नाम नहीं होगा. इससे पहले कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. माना जा रहा था कि वह ऑक्शन में आ सकते हैं, पिछले संस्करण में उनपर बड़ी बोली लगी थी.

संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग के पिछले संस्करण में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेले थे, लेकिन आगामी सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. 11 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में संजू का नाम नहीं होगा. संजू ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन को अपने फैसले के बारे में बता दिया है कि वह इस बार लीग में हिस्सा नहीं लेंगे. ये लीग के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि संजू की राज्य में लोकप्रियता सबसे ज्यादा है. वह नेशनल टीम में खेलते हैं और विदेशों तक में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

पिछले ऑक्शन के थे सबसे महंगे खिलाड़ी

पिछले सीजन संजू सैमसन को कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 26.80 लाख रूपये में खरीदा था, वह उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण 20 अगस्त से शुरू होगा जो 5 सितंबर तक खेला जाएगा. इस दौरान भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही होगी, संजू टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. सवाल बना हुआ है कि संजू ने ये फैसला क्यों किया.

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp