भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बना डाले. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया. बटलर ने 64 गेंद में 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं ब्रूक ने 45 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए. 

पांचवें टी20 में भी टीम इंडिया की फील्डिंग एकदम घटिया रही, और श्रेयस अय्यर की कप्तानी बेहद खराब. भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में भी कई कैच छोड़े. पहले ही सीरीज हार चुकी टीम इंडिया की फील्डिंग एक बार फिर औसत दर्जे की रही. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल करने में नाकाम रहे. 

इस मैच में टीम इंडिया चार स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतरी थी. शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे गेंदबाजी के अन्य विकल्प थे. शेडगे ने पहले ओवर में तीन रन दिए तो अय्यर ने उन्हें रोक दिया. अक्षर पटेल पहले दो ओवर में ही 34 रन दे चुके थे. अपने दूसरे ओवर में अक्षर ने 25 रन दिए थे. इसके बाद भी कप्तान अय्यर ने उनसे पूरे चार ओवर गेंदबाजी करवाई. अक्षर ने चार ओवर में 63 रन दिए. शिवम दुबे से 18 ओवर तक अय्यर ने गेंदबाजी नहीं करवाई. उन्हें सीधा 19वां ओवर दिया गया. मैच में अय्यर ने इस तरह के कई साधारण फैसले लिए.

बटलर और ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी, बनाया नया रिकॉर्ड 

जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. यहां तक पहली बार इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए दोहरे शतक की साझेदारी हुई है. 

बटलर ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह अब भारत के खिलाफ टी20 मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर ने 64 गेंद में 131 रनों की पारी में 12 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं हैरी ब्रूक ने 45 गेंद में नाबाद 95 रनों की पारी में 4 चौके और 8 छक्के जड़े. 

भारत के लिए प्रिंस यादव ने चार ओवर में 60 रन दिए. अक्षर पटेल सबसे महंगे रहे. उन्होंने चार ओवर में 63 रन दे डाले. सूर्यांश शेडगे ने 3 ओवर में 39 रन लुटाए. शिवम दुबे ने एक ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 33 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 38 रन दिए.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp