World Emoji Day 2026: आज के डिजिटल दौर के हर चैट बॉक्स में इमोजी का इस्तेमाल बेहद बढ़ गया है. दुख, दर्द, गुस्सा, मजाक, प्यार, धन्यवाद और हर तरह के भावना के लिए अलग अलग इमोजी मौजूद हैं. जो लोग अपनी बाद शब्दों के माध्यम से समझा नहीं पाते, वह इमोजी भेजते हैं. असल में कई बार ये इमोजी किसी लंबे मैसेज से ज्यादा प्रभावशाली भावनाएं व्यक्त करते हैं. जैसे-जैसे बातचीत में इन इमोजी का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ‘इमोजी स्ट्रेस’ भी बढ़ती जा रही है, जो आगे चलकर मानसिक तनाव का कारण बन रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इमोजी खुद तनाव की वजह नहीं हैं, लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा इस्तोमाल कई बार गलतफहमी, जवाब मिलने की चिंता और भावनात्मक दबाव बढ़ा सकती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि इमोजी का इस्तेमाल कब और कितना करना सही है. आज 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) पर आइए जानते हैं ‘इमोजी स्ट्रेस’ के बारे में…
बॉडी लैंग्वेज से डिजिटल बॉडी लैंवेज तक का सफर
नई पीढ़ी बातचीत में इमोजी को डिजिटल बॉडी लैंगवेज की तरह देखते हैं. चेहरे के हावभाव और आमने-सामने की बातचीत की जगह जेन जी के लिए डिजिटल बॉडी लैंग्वेज बेहद ज़रूरी है. शब्दों में टोन और चेहरे के हाव-भाव जोड़ने के लिए वे इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. बिना इमोजी बातचीत का टेक्स्ट उन्हें रूखा या गुस्से वाला लगता है.
हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता इमोजी
एक ही इमोजी को अलग-अलग लोग अलग तरीके से समझ सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी के लिए 🙂 सामान्य मुस्कान हो सकती है, जबकि दूसरा व्यक्ति इसे औपचारिक या ठंडा जवाब मान सकता है. इस तरह कभी-कभी लोग अपनी उदासी या परेशानी को छुपाने के लिए हैप्पी इमोजी (😂, 😊) भेजते हैं. ऐसी सूरत से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वहीं, बिना शब्दों के केवल इमोजी जैसे- 👍 से चैट करने से बातचीत में गहराई कम हो जाती है. इससे यह अहसास हो सकता है कि बातचीत सिर्फ एकतरफा हो गई है, जिससे व्यक्ति अकेलापन महसूस करता है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
शब्दों की जगह सिर्फ इमोजी पर निर्भर रहना सही नहीं
इमोजी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त करने में मदद करते हैं, लेकिन हर बात केवल इमोजी से कहना हमेशा पर्याप्त नहीं होता. जरूरी बातचीत में साफ शब्दों का इस्तेमाल गलतफहमियों की संभावना कम कर सकता है. सोचिए अगर दिनरात की बातचीत सिर्फ चैट और इमोजी तक सीमित हो जाए, तो आमने-सामने संवाद कम हो सकता है. इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि समय-समय पर परिवार और दोस्तों से सीधे बातचीत करें, क्योंकि इससे भावनाएं बेहतर तरीके से व्यक्त हो पाती हैं.
यह भी पढ़ें: Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator