FACT CHECK: Is Late Asha Bhosle’s granddaughter Zanai dating cricketer Mohammed Siraj? Know the truth

FACT CHECK: Is Late Asha Bhosle’s granddaughter Zanai dating cricketer Mohammed Siraj? Know the truth


Zanai Bhosle, the granddaughter of legendary singer Asha Bhosle, recently utilized social media to provide a significant update regarding her grandmother’s medical condition. She explained that the singer had been hospitalized due to severe exhaustion and a chest infection. Tragically, on April 12, 2026, the iconic playback singer Asha Bhosle breathed her last at Breach Candy Hospital in Mumbai. Amidst this somber news, Zanai’s name has also been circulating in the headlines due to her connection with Indian fast bowler Mohammed Siraj. The rumors gained significant traction following Siraj’s appearance at Zanai’s 23rd birthday celebration, leading many fans to question the nature of their bond.

The Source of the Rumors

The speculation began when photographs from Zanai’s private birthday party went viral on platforms like Instagram and X. Given the high profile of both individuals and the eight-year age gap between the 31-year-old cricketer and the 23-year-old aspiring actress, the public quickly jumped to conclusions about a possible courtship.

Direct Clarification from Zanai and Siraj

Both parties have moved swiftly to debunk these claims and clarify that their relationship is entirely platonic. To silence the rumors, Zanai Bhosle shared a photo of herself with Siraj on her Instagram account, explicitly labeling him as her “Mere pyaare bhai (my dear brother) (sparkles and flower emojis).” She added Coldplay’s Sky Full of stars as the background music.


Add Zee News as a Preferred Source



 

Mohammed Siraj further solidified this stance by resharing the post with a sentimental caption that translates to the following:

“Meri behen ke jaisi koi behna nahin. Bina iske kahin bhi mujhe rehna nahin. Jaise hai chaand sitaaron mein, meri behna hai ek hazaaro mein (There is no one like my sister. I don’t want to stay anywhere without her. I sister is one of a kind like the moon and stars).” Zanai re-shared it with a red heart emoji

Professional Backgrounds

Zanai Bhosle: The daughter of Anand Bhosle, Zanai is currently preparing for her major Bollywood debut in the upcoming film “The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj.” She is also an accomplished singer, following the musical heritage of her grandmother.

Mohammed Siraj: A cornerstone of the Indian National Team’s bowling attack, Siraj is widely respected for his journey from Hyderabad to international cricket stardom. His presence at the Bhosle family event highlights a deep-rooted and respectful family friendship rather than a romantic entanglement.

Final Verdict: False

The claims that Zanai Bhosle and Mohammed Siraj are dating are false. Both individuals have publicly confirmed that they share a bond equivalent to that of siblings, referring to each other as brother and sister to end any further public speculation.



Source link

गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; बटलर और गिल ने किया कमाल

गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; बटलर और गिल ने किया कमाल


गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले गुजरात को शुरुआती दो मैचों में लगातार हार का सामना करन पड़ा था. लखनऊ को जीत दिलाने में टीम जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

हेड टू हेड में कौन आगे?

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो यहां भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. गुजरात ने लखनऊ को अब तक चार मैच में हराया है, तो वहीं लखनऊ भी गुजरात को 3 मुकाबलों में शिकस्त दे चुकी है. आज ऋषभ पंत की टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पिछले एक साल में काफी बेहतर हुई है. अब यहां रन बनने लगे हैं. दिन का मैच है. ऐसे में पिच के धीमे होने की भी उम्मीद है. इस सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसके बाद समीर रिजवी की शानदार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. हालांकि, दिल्ली का भी टॉप ऑर्डर ढेर हो गया था. लखनऊ में आज दोपहर का मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी चेज करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे. हालांकि, मुकाबला 50-50 का है. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का फैसला ले सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा



Source link

विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब

विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. एक साथ खेलकर भारत को कई ट्रॉफी और मैच जितवा चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली आज एक दूसरे के सामने होंगे. ये लड़ाई भी रोमांचक होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लड़ाई में बेहतर कौन रहा है. तो चलिए आज जानते हैं MI vs RCB मैच में रोहित और कोहली के आंकड़े कैसे हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आज हम को 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में MI 5 बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि कोहली की कप्तानी में RCB ने कोई ट्रॉफी नहीं जीती. बेंगलुरु पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.

मुंबई बनाम बेंगलुरु हेड टू हेड की बात करें तो MI का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों के बीच अभी तक 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मुंबई और 15 मैच बेंगलुरु ने जीते हैं. हालांकि इस सीजन बेंगलुरु बेहतर नजर आ रही है.

रोहित या कोहली, MI vs RCB मैच में किसके ज्यादा रन?

मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो विराट कोहली आगे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 पारियों में 922 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 33 पारियों में 848 रन बनाए हैं. 

हाईएस्ट स्कोर किसका?

MI vs RCB मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा ने कभी शतक नहीं लगाया है, लेकिन दोनों इसके करीब जरूर पहुंचे हैं. बेंगलुरु के खिलाफ रोहित का सर्वोच्च स्कोर 94 है. मुंबई के खिलाफ कोहली की सर्वोच्च रनों की पारी 92 रन की है.

सबसे ज्यादा फिफ्टी किसके नाम

बेशक रनों के मामले में विराट कोहली आगे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में रोहित शर्मा आगे हैं. रोहित ने बेंगलुरु के खिलाफ 7 फिफ्टी और कोहली ने मुंबई के खिलाफ 6 फिफ्टी हैं.

रोहित या कोहली, सबसे ज्यादा चौके-छक्के में कौन आगे?

चौके के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा बराबर है. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में रोहित और कोहली ने 78-78 चौके लगाए हैं. छक्के के मामले में रोहित आगे हैं, लेकिन कोहली ज्यादा पीछे नहीं है. रोहित ने RCB के खिलाफ 38 और विराट ने MI के खिलाफ 34 छक्के जड़े हैं.



Source link

‘हारते-हारते थक गए थे…’, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान

‘हारते-हारते थक गए थे…’, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान


चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजर रहा था. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी थी. हालांकि, शनिवार को चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज की. अगर पिछले सीजन को भी मिल लिया जाए तो चेन्नई को लगातार सात हार के बाद जीत नसीब हुई. दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि लगातार तीन हार से टीम का मनोबल नहीं गिरा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि खिलाड़ी हारते-हारते थक चुके थे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के बाद सिमंस ने पत्रकारों से कहा, “हमारे खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए बेताब थे. मुझे लगता है कि लगातार तीन मैच हारने के बाद हम हारते-हारते थक गए थे. आज ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, लेकिन यह कभी खराब भी नहीं था. मुझे लगता है कि लोगों ने आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के खिलाफ मैच देखा और सोचा कि ओह, हम बहुत पीछे हैं लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम बहुत पीछे हैं.”

सिमंस ने आगे कहा, “इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है. इस जीत के बाद टीम का माहौल सकारात्मक है, लेकिन इससे पहले अभ्यास सत्र के दौरान भी खिलाड़ियों का रवैया अच्छा रहा.”

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन. सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 56 गेंद में 115 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की पारी खेली. इन दोनों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने 18 रन देकर चार विकेट झटके. 

सैमसन की तारीफ करते हुए सिमंस ने कहा, “मुझे एमएस धोनी के साथ कई साल काम करने का सौभाग्य मिला है. वह उन सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं. संजू सैमसन भी उन्हीं की तरह हैं. वह खेल को उसी नजरिए से देखते हैं. मैंने उन्हें कभी बेचैन नहीं देखा.”



Source link

सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?

सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?


Asha Bhosle Death Reason: भारतीय संगीत की सबसे महान गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें शनिवार को  ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें दिल और सांस से जुड़ी दिक्कतें हुईं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार रात उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे सीने में इंफेक्शन से इंसान की मौत हो जाती है. 

सीने का इंफेक्शन कई बार मामूली सर्दी-खांसी जैसा लगता है, लेकिन कुछ मामलों में यही समस्या तेजी से गंभीर रूप ले सकती है. प्न्यूमोनिया एक ऐसी ही स्थिति है, जिसमें फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है. यह बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है और फेफड़ों के टिश्यू में सूजन के साथ उनमें पानी या पस भर सकता है. यही वजह है कि सांस लेना मुश्किल होने लगता है और ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है. 

लंग्स होते हैं प्रभावित

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार,  प्न्यूमोनिया एक या दोनों फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। जब दोनों फेफड़े इंफेक्टेड होते हैं, तो इसे डबल या बाइलेटरल प्न्यूमोनिया कहा जाता है, जो ज्यादा खतरनाक हो सकता है. खासकर बैक्टीरियल प्न्यूमोनिया वायरल की तुलना में ज्यादा गंभीर माना जाता है और कई बार अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ सकती है.  रिपोर्ट में बताया गया है कि सीने का इंफेक्शन तब जानलेवा बनता है, जब यह तेजी से बढ़कर शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को प्रभावित करने लगता है. अगर समय पर इलाज न मिले, तो फेफड़ों में सूजन बढ़ती जाती है और सांस लेने में दिक्कत गंभीर रूप ले लेती है. ऐसी स्थिति में मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट तक की जरूरत पड़ सकती है.

अलग- अलग तरह के इंफेक्शन

प्न्यूमोनिया के अलग-अलग प्रकार भी होते हैं, जो इसकी गंभीरता तय करते हैं. कम्युनिटी-एक्वायर्ड प्न्यूमोनिया आमतौर पर बाहर से होने वाला इंफेक्शन है, जबकि हॉस्पिटल-एक्वायर्ड प्न्यूमोनिया ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि यह एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंट बैक्टीरिया से होता है और इलाज मुश्किल हो सकता है। इसी तरह वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीजों में होने वाला इंफेक्शन भी जानलेवा साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-Vitamin D: रात में विटामिन D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?

65 साल से ऊपर के लोगों को ज्यादा खतरा

सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, छोटे बच्चे, पहले से दिल या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोग, स्मोकिंग करने वाले या कीमोथेरेपी जैसी ट्रीटमेंट ले रहे मरीज इस जोखिम में ज्यादा आते हैं. ऐसे लोगों में इंफेक्शन तेजी से बढ़ सकता है और हालत जल्दी बिगड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-Breast Cancer Lung Metastasis: फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के ‘सपोर्ट सिस्टम’ का खुलासा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp