Hardik Pandya: हार से बौखलाए हार्दिक पांड्या ने कहा- ‘कहने के लिए कुछ नहीं क्योंकि…’

Hardik Pandya: हार से बौखलाए हार्दिक पांड्या ने कहा- ‘कहने के लिए कुछ नहीं क्योंकि…’


मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनके पास अपने खराब प्रदर्शन पर कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है और उन्हें बैठकर देखना होगा कि खामियां कहां हैं.

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही.

इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए. ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है. हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं- चाहे वह व्यक्तिगतखिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी योजना और काम करने का तरीका हो – और फिर इसे ठीक करना होगा.’’

पंड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘‘पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी. दूसरी पारी में ओस भी गिरी. उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हमारे से बेहतर था. अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए. हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.’’

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!



Source link

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा


पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ पीबीकेएस वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है. पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया है.

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. इन दोनों ही टीमों ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5-5 मैच जीते हैं. राजस्थान रॉयल्स (4) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सर्वाधिक मुकाबले जीतने के मामले में पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ बन गई है. इस टीम ने एमआई के खिलाफ अब तक 35 में से 18 मुकाबले जीते हैं. इस मामले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है, जिसने 39 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है. वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है.

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े.

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. इस टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 13 बाउंड्री के साथ नाबाद 80 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए.

यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल टारगेट चेज का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में शीर्ष पर भी पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने आईपीएल 2025 के क्वार्टर फाइनल में इस टीम के खिलाफ 204 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था.

यह भी पढ़ें: Watch: ‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल



Source link

पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!


मुंबई इंडियंस IPL 2026 में लगातार चौथा मैच हार चुकी है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने MI को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया. क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी ने मुंबई को 195 के स्कोर तक पहुंचाया. PBKS के ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी से ये लक्ष्य मामूली नजर आया, पंजाब ने 21 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. एक बार फिर जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं ले पाए, हार्दिक पांड्या बल्ले से फ्लॉप रहे और गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए. सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए. जानिए मुंबई की हार के 5 गुनहगार कौन रहे.

रयान रिकेल्टन

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने उतरे थे. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी, उम्मीद थी कि दोनों अच्छी शुरुआत दिलाएंगे. डिकॉक ने तो पिच का फायदा उठाया, अंत तक खड़े रहे और शतक जड़ा लेकिन रिकेल्टन सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 8 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन बनाए, उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया.

सूर्यकुमार यादव

रिकेल्टन के आउट होने के बाद आए अनुभवी सूर्यकुमार यादव से उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे. वह मुंबई की पिच को अच्छे से जानते भी हैं लेकिन उन्होंने निराश किया. सूर्यकुमार यादव तो अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. सूर्या को भी अर्शदीप सिंह ने आउट किया.

यह भी पढ़ें- ‘कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल

हार्दिक पांड्या

नमन धीर ने क्विंटन डिकॉक का अच्छा साथ निभाया और अर्धशतक जड़ा. जब वह आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 13.4 ओवरों में 134 रन था. यहां से लग रहा था कि मुंबई 210-220 तक तो आराम से पहुंच जाएगी. नमन के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वो भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. पांड्या ने 12 गेंदें खेलकर सिर्फ 14 रन बनाए. हार्दिक गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए, उन्होंने 3 ओवरों में 13 की इकॉनमी के साथ 39 रन खर्चे.

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस को 195 रन डिफेंड करने थे, इसलिए गेंदबाजों को अच्छा करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम के सबसे अनुभवी और दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले सके. बता दें कि IPL 2026 में 5 मैचों के बाद भी बुमराह के खाते में कोई विकेट नहीं है.

यह भी पढ़ें- IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा

दीपक चाहर

दीपक चाहर 2.3 ओवरों के अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले पाए और 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. चाहर ने 45 रन खर्चे, वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाए. मुंबई इंडियंस IPL 2026 में पहला मैच जीती थी, लेकिन उसके बाद न जाने क्या हो गया है कि टीम जीत को तरस गई है. ये मुंबई की लगातार चौथी हार है.



Source link

Crude oil falls on prospects for talks to end Iran war and revive supply

Crude oil falls on prospects for talks to end Iran war and revive supply


Oil prices fell in early trade on Friday on optimism ​the Middle East conflict could be nearing an ‌end after a 10-day ceasefire between Lebanon ​and Israel took effect and President ⁠Donald Trump said the U.S. and Iran may meet for talks on the weekend.

Brent crude futures declined by $1.34, ‌or 1.35%, to $98.05 a barrel at 0021 GMT. U.S. West Texas Intermediate crude futures ‌fell $1.65, or 1.74%, to $93.40 a barrel, trimming ‌gains ⁠from the previous session.

Addressing a key ⁠sticking point in talks to end the Iran war, which has closed the Strait of Hormuz for seven ​weeks and choked off roughly ‌one-fifth of the world’s oil supply, Trump said Tehran had offered not to possess nuclear weapons for more than 20 years.

“We’re going ‌to see what happens. But I think ​we’re very close to making a deal with Iran,” Trump told reporters ⁠outside the White House on Thursday.

Oil prices climbed 50% in March in a record run and ‌have only recently fallen below the $100 per barrel mark but have stayed within the $90 range for the week.

Israel’s campaign in Lebanon has been a major obstacle to securing a peace deal sought by Trump to end the war ‌on Iran he launched with Israel in late February.

U.S. ​and Iranian negotiators have scaled back their expectations for a comprehensive peace deal ⁠and are instead seeking a temporary memorandum to prevent ⁠a return to conflict, two Iranian sources told Reuters on Thursday.

Analysts from ING estimate ‌that roughly 13 million barrels per day of oil flow has been disrupted by ​the closure of the Strait.

Published on April 17, 2026



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp