आज 14 और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

आज 14 और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें आपके शहर में क्या है नया रेट


LPG Price Today: देशभर में घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को हाल ही में महंगाई का झटका लगा है. केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की और नई दरें 7 जून 2026 से लागू हैं. बढ़ती महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. हालांकि, आज घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. यहां ये आप शहर अनुसार, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की पूरी रेट लिस्ट देख सकते हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम-

शहर का नाम घरेलू LPG (14.2 KG)
दिल्ली 942
मुंबई 941.50
कोलकाता 968
चेन्नई 957.50
पटना 1031.50
लखनऊ 979.50
जयपुर 945.50

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम- 

शहर का नाम कमर्शियल LPG (19 KG)
दिल्ली 3,113.50  
मुंबई 3,067.50
कोलकाता 3,255.50
चेन्नई 3,283
पटना 3,400
लखनऊ 3,236 

क्यों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम?

सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत और तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ रहे वित्तीय दबाव के कारण यह बढ़ोतरी की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

भारत में बैठकर कैसे खरीदें Apple, Google और Tesla के शेयर्स? अमेरिकी बाजार में निवेश का पूरा प्रोसेस जानिए

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 42 रुपए से 54 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है. 

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

LPG सिलेंडर की कीमतें हर महीने की शुरुआत में फिक्स की जाती हैं. उपभोक्ता इंडेन, भारत गैस और HP गैस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने शहर का ताजा रेट चेक कर सकते हैं. 



Source link

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट आ गया सामने, इस दिन से शुरू हो सकता है क्रिकेट का महाकुंभ, वि

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट आ गया सामने, इस दिन से शुरू हो सकता है क्रिकेट का महाकुंभ, वि


आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट की संभावित तारीखों पर चर्चा हो चुकी है और अब क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी की बैठक में वर्ल्ड कप 2027 के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया. जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेले जाने की संभावना है. जुलाई में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक में शेड्यूल के अंतिम स्वरूप को मंजूरी दी जा सकती है.

वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा. उसके हिस्से में 41 मैच आने की संभावना है. वहीं जिम्बाब्वे में 8 से 10 मुकाबले खेले जा सकते हैं, जबकि नामीबिया को 3 मैचों की मेजबानी मिलने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे के हरारे और बुलावायो के अलावा मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी टूर्नामेंट के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा. इस स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. आधिकारिक उद्घाटन से पहले यहां घरेलू क्रिकेट मैच भी आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अमेरिका में एंट्री न मिलने पर भड़का अर्जेंटीना, लोगों को देने लगा मुफ्त टीवी, जानिए क्यों

दक्षिण अफ्रीका 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा. हालांकि इस दौरान देश ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी की है. वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया हाल ही में अंडर-19 विश्व कप 2026 के संयुक्त मेजबान भी रहे थे. इस बार वनडे विश्व कप का स्वरूप भी बदला हुआ नजर आएगा. पिछले दो संस्करणों में जहां 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, वहीं 2027 में 14 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. सभी टीमों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में जगह बनाएंगी.

यह भी पढ़ें- Nikhil Chaudhary : दिल्ली का ये लड़का ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलता आएगा नजर, टी20 टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टीम में मिली जगह

उधर भारतीय टीम भी धीरे-धीरे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की ओर कदम बढ़ा रही है. भारत 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. इस सीरीज को आगामी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि चोट के कारण हार्दिक पांड्या और विराट कोहली चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.



Source link

F&O Cues: Analyst shares Bull Spread strategy on Bank Nifty, Torrent Pharma

F&O Cues: Analyst shares Bull Spread strategy on Bank Nifty, Torrent Pharma



Derivative Strategy


BULL SPREAD STRATEGY ON BANK NIFTY


Buy BANK NIFTY (30-June Expiry) 55,500 CALL at ₹825 & simultaneously sell 56000 CALL at ₹610


  • Lot Size 30

  • Maximum profit ₹8,550 If BANK NIFTY closes at or above 56,000 on 30 June expiry.

  • Maximum Loss ₹6,450 If BANK NIFTY closes at or below 55,500 on 30 June expiry.

  • Breakeven Point ₹5,5715

  • Risk Reward Ratio 1: 1.33

  • Approx margin required ₹33,000


Rationale:


➢ Long build up is seen in the BANK NIFTY Futures, where we have seen rise in Open


interest along with price rise.

➢ Short term trend is strong as BANK NIFTY is placed above its 5 and 20 day EMA. 

 


➢ Amongst the options, put writing is seen at 55,000-54,500 levels.


➢ RSI Oscillator is in rising mode and placed above 60 on the daily chart. 


Note : It is advisable to book profit in the strategy when ROI exceeds 20 per cent.


BULL SPREAD Strategy on TORRENT PHARMA


Buy  (30-June Expiry) 4600 CALL at ₹98 & simultaneously sell 4700 CALL at ₹58


  • Lot Size 125

  • Maximum profit ₹7500 If TORRENT PHARMA closes at or above 4700 on 30 June expiry.

  • Maximum Loss ₹5000 If TORRENT PHARMA closes at or below 4600 on 30 June expiry.

  • Breakeven Point ₹4640

  • Risk Reward Ratio 1: 1.5

  • Approx margin required ₹20000


Rationale


➢ Long build up is seen in the Torrent Pharma Futures where we have seen rise in OI with


price rising by 3 per cent.

➢ Short term trend of the Torrent Pharma stock is positive as it is placed above its 5 and 11 day EMA


➢ Stock price is forming bullish higher top higher bottom formation on the weekly and


monthly charts.


➢ RSI Oscillator is in rising mode and placed above 60 on the daily chart, suggesting


strength in current uptrend. 


Note : It is advisable to book profit in the strategy when ROI exceeds 20 per cent.

 
======================================


 
(This article is by Nandish Shah, senior technical/derivative analyst at HDFC Securities. Views expressed are his own.) 

 



Source link

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज, जानिए क्या कुछ हुआ

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज, जानिए क्या कुछ हुआ


बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है. ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने बिना किसी स्कोर के 3 विकेट गंवा दिए थे. 25 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन नाबाद 55 और जेवियर बार्टलेट 52 ने संभाला. 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया जब 8 विकेट के नुकसान पर 187 के स्कोर पर थी, उस समय मैच में बारिश ने बाधा डाला. बारिश की वजह से मैच में लंबे समय तक व्यवधान रहा। ऑस्ट्रेलियाई पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी.

इसके बाद अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त करने की घोषणा की और बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। तनवीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए. बांग्लादेश ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और तंजिद हसन बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरे विकेट के लिए सौम्य सरकार (47) और नजमुल हसन शांतो (41) ने 86 रन की साझेदारी कर टीम के लक्ष्य की दिशा में मजबूत नींव रखी. हालांकि, दोनों के विकेट लगातार गिरे और टीम का स्कोर 98 रन पर 3 विकेट हो गया. इसके बाद कप्तान लिटन दास ने 21, तौहिद हृदय ने नाबाद 40, एम. होसैन ने 15, और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी.

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रहमान ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- इस फुटबॉल वर्ल्ड कप में लागू होंगे नए नियम, फीफा ने किया एलान; जानें पूरी डिलेट



Source link

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट


Petrol Diesel Price 12 June 2026: देशभर में आज यानी 12 जून 2026 के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार स्थिरता बनाए रखी है. हालांकि, पिछले महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से कीमतें इसी स्तर पर बनी हुई हैं. अब आज पेट्रोल- डीजल अलग- अलग शहरों में किस रेट पर मिल रहे हैं, इसकी पूरी लिस्ट यहां दी गई है.

शहर अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम- 

शहर पेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटर डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
भोपाल 114.57 99.64

पेट्रोल में 30% इथेनॉल मिलाने के सरकारी फैसले का आप पर क्या असर होगा, क्या घटेंगे ईंधन के दाम?

बिहार के प्रमुख शहरों में रेट

पटना में पेट्रोल 113.45 रुपए प्रति लीटर मिल रही है. वहीं, सीवान, गया, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में कीमतें स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती हैं. 

क्यों नहीं बदल रहे हैं दाम?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन फिलहाल तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हाल ही में सरकार ने अधिक एथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए कुछ राहतें भी दी हैं, लेकिन उसका असर अभी आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं दिखा है. 

बैंक अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक, क्या RBI ने आपके फोन पर भेजा अलर्ट? अब आया सरकार का बयान

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप SMS, इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जान सकते हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं और इनमें राज्यवार टैक्स के कारण अंतर हो सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp